You are currently viewing दीवान बेड में पैक थी महिला की लाश, रास्ते में खत्म हुआ रिक्शे का पेट्रोल और खुल गया कत्ल का खौफनाक राज

दीवान बेड में पैक थी महिला की लाश, रास्ते में खत्म हुआ रिक्शे का पेट्रोल और खुल गया कत्ल का खौफनाक राज

मंडी गोबिंदगढ़: पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से एक बेहद खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के संत नगर इलाके में सोमवार देर रात एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कातिलों ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए जो भयानक साजिश रची, उसे जानकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। हत्यारों ने महिला की लाश को एक बॉक्स (दीवान) बेड के अंदर ठूंस कर बंद कर दिया था, लेकिन लाश को ठिकाने लगाने से पहले ही किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि बीच सड़क पर उनका सारा भांडा फूट गया।

पेट्रोल खत्म होते ही नाकाम हुई खौफनाक साजिश

वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारे बड़े ही शातिराना अंदाज में सबूत मिटाने की फिराक में थे। इस सनसनीखेज वारदात को छिपाने के लिए एक महिला समेत दो अन्य व्यक्ति उस बॉक्स बेड को एक जुगाड़ू मोटरसाइकिल रिक्शे पर लादकर ले जा रहे थे। कातिलों को लग रहा था कि वे इस लाश को लेकर आसानी से रफूचक्कर हो जाएंगे, लेकिन रास्ते में अचानक उस जुगाड़ू रिक्शे का पेट्रोल खत्म हो गया और रिक्शा बीच सड़क पर ही खड़ा हो गया।

बेड के अंदर का नजारा देख लोगों के उड़े होश

बीच रास्ते में रिक्शा रुकने और संदिग्ध हरकतों को देखकर वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों को कुछ शक हुआ। जब लोगों ने उस बेड के करीब जाकर अंदर झांककर देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेड के अंदर एक महिला की लाश पड़ी हुई थी। इस भयानक नजारे को देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घबराए लोगों ने बिना कोई देरी किए तुरंत पुलिस को इस खौफनाक वारदात की सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय काउंसलर भी फौरन मौके पर पहुंच गए।

पुलिस का एक्शन, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

कत्ल की सूचना मिलते ही पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ की टीम दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने फौरन लाश को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ की मोर्चरी में रखवा दिया है। मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ संदीप सिंह और सब डिवीजन डीएसपी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित कुल तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब हत्या के असल कारणों और इसके पीछे की पूरी खौफनाक कहानी को खंगालने में जुट गई है।

Woman’s body packed inside a storage bed; rickshaw ran out of fuel en route