You are currently viewing पंजाब में महिला चालक का कारनामा, गली में खेल रहे ढाई वर्षीय बच्चे को रौंदा; सिर पर आए 13 टांके

पंजाब में महिला चालक का कारनामा, गली में खेल रहे ढाई वर्षीय बच्चे को रौंदा; सिर पर आए 13 टांके

लुधियाना: लुधियाना में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक महिला कार चालक ने गली में खेल रहे ढाई साल के बच्चे को अपनी कार से बीती रात कुचल दिया। घटना के समय महिला कार को रिवर्स कर रही थी, तभी बच्चा कार के नीचे आ गया।

घटना की जानकारी देते हुए बच्चे की मां पूनम ने बताया कि उनका बेटा आयुष अपने भाई-बहनों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाली एक महिला अपनी कार को पीछे की ओर ले आ रही थी। इस दौरान कार आयुष के ऊपर से गुजर गई।

घायल बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बच्चे के सिर पर 13 टांके लगाए हैं और सीटी स्कैन कराया है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की हालत अभी गंभीर है और अगर जरूरत पड़ी तो उसे पीजीआई रेफर किया जाएगा।

घटना के बाद महिला कार लेकर मौके से फरार हो गई। हालांकि, इलाके के लोगों ने महिला को रोकने की कोशिश की थी। चौकी भगत सिंह नगर की पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Woman driver’s feat in Punjab, ran over a two and half year old child playing in the street; got 13 stitches on the head