You are currently viewing हिमाचल प्रदेश में शुरु हुई वोटिंग, 412 प्रत्याशियों की किस्मत आज होगी तय

हिमाचल प्रदेश में शुरु हुई वोटिंग, 412 प्रत्याशियों की किस्मत आज होगी तय

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के लिए 68 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरु हो गई है। मतदान सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक चलेगा। इस बार प्रदेश के 55,92,828 मतदाता चुनावी रण में उतरे 412 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत आज ईवीएम में कैद कर देंगे। इनमें 24 महिलाएं भी शामिल हैं। हिमाचल की मतगणना 08 दिसंबर को होगी।

हिमाचल प्रदेश में कुल मतदाताओं में 67559 सेवा मतदाता, 22 प्रवासी भारतीय मतदाता तथा 5525247 आम मतदाता हैं। राज्य में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इनमें 2854945 महिलाएं, 2737845 पुरुष तथा 38 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान के लिए उन प्रवासी मतदाताओं को मूल पासपोर्ट दिखाना होगा, जो पासपोर्ट विवरण अनुसार जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मतदाता सूचियों में शामिल हैं।