You are currently viewing पंजाब में फ्लाईओवर पर पलटा ट्रक, फिर लग गई भयंकर आग; चालक फरार- फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

पंजाब में फ्लाईओवर पर पलटा ट्रक, फिर लग गई भयंकर आग; चालक फरार- फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

लुधियाना: लुधियाना के दिल्ली रोड ट्रांसपोर्ट नगर फ्लाईओवर पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रक दिल्ली रोड से जालंधर की ओर जा रहा था कि अचानक उसका टायर फट गया। इस हादसे में ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर पलट गया और उसमें आग लग गई।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, ट्रक में आग लगते ही ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक में कोई खतरनाक पदार्थ नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaspreet Singh (@akstudyvisa1)

truck-overturned-on-flyover-in-punjab-then-a-huge-fire-broke-out