यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर जिले में लॉरेंस गैंग के शूटर राजन की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। उसके हाथ-पैर बांधकर आग के हवाले कर दिया। सोमवार को राजन का शव पश्चिमी यमुना नहर किनारे जली हुई हालत में मिला।
राजन की हत्या की जिम्मेदारी देवेंद्र बंबीहा ग्रुप ने ली है। बंबीहा के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डालकर उसे वायरल किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि राजन पर पहले भी हरियाणा के कई जिलों में मामले दर्ज हैं। वह पंचकूला के साथ-साथ बहादुरगढ़ और यमुनानगर और राजस्थान में भी वॉन्टेड था।
बताया जा रहा है की राजन के शव का केवल सिर ही बचा है बाकी शरीर लगभग बुरी तरह से जल चुका है। बताया जा रहा है कि राजन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर था और उसपर कई अपराधिक केस भी दर्ज थे। देवेंद्र बंबीहा गैंग ने फेसबुक पर टेक्स्ट मैसेज लिखकर इस हत्या की जिम्मेवारी भी ली है। इस बारे जब पुलिस अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने इस बारे कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
एसएचओ जोगिंदर सिंह ने बताया की वह सोशल मीडिया में की गई पोस्ट को भी जांच का हिस्सा बनाएंगे। वहीं मौके पर पहुंचे राजन के मौसी के लड़के ने बताया की राजन करीब 1 साल से घर से बाहर रहता था। वह क्या काम करता था और किन लोगों के संपर्क में था इस बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
सूत्रों की माने तो राजन एक शूटर था जिसके तार लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए थे। घटनास्थल से काफी दूर राजन की बाइक भी मिली है। बताया जा रहा बै कि राजन के पहले हाथ पांव बांधे गए थे फिर उसे गोलियां मारी गई। बाद में उसे जलाकर नहर के पास फेंक दिया गया। फिलहाल बंबीहा गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है और बकायदा फेसबुक पर एक पोस्ट भी की गई है।
खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200
View this post on Instagram
The shooter of Lawrence Bishnoi gang was brutally murdered, his body was tied and set on fire; This gang took responsibility for the murder