You are currently viewing जालंधर से 2 गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा एक्शन, गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

जालंधर से 2 गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा एक्शन, गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

जालंधर: सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। इसे लेकर मुंबई पुलिस ने एजेंसियों से भी रिपोर्ट शेयर की है। बीते दिन मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा जालंधर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने मुख्यारोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को हथियार मुहैया करवाए थे।

आरोपियों की पहचान सोनू सुभाष चंदर (37) और अनुज थापन (32) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं। आरोपी अनुज ट्रक पर हैल्पर के तौर पर काम करता था। वही, सुभाष किसान है और साथ में एक किराने की दुकान भी चलाता है। अनुज पर पंजाब और हरियाणा में पहले से कई केस दर्ज हैं और वह शुरू से लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है। दोनों ने पनवेल में 15 मार्च को दो पिस्तौलें डिलीवर की थीं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गुरुवार को जालंधर पहुंच गई थी। इसे लेकर जिले की पुलिस के साथ संपर्क नहीं किया गया था। क्योंकि वह केंद्र सरकार से वॉरंट लेकर आई थी। जिले की पुलिस को बिना बताए गुरुवार को उक्त आरोपी सिटी से गिरफ्तार किए गए और उसी वक्त उन्हें मुंबई ले जाया गया। आरोपियों को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। दोनों आरोपियों के पुलिस ने फोन जब्त कर लिए थे। सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपियों ने ही सागर पाल और विक्की गुप्ता को दो पिस्टल और 38 जिंदा रौंद मुहैया करवाए थे।

Big action after arrest of 2 henchmen from Jalandhar