जालंधर: पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाला और जलालाबाद में दलित युवक पर अत्याचार मामले में भाजपा एससी मोर्चा की ओर से निकाली जा रही दलित इंसाफ यात्रा शुरूआत जालंधर के सूर्य एन्कलेव से हुई।
इस दौरान यहां पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हो गई। जिसके बाद पुलिस ने केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला और पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा पुलिस ने और भी नेताओं को हिरासत में लिया है जिसमें मनोरंजन कालिया, सोम प्रकाश, केडी भंडारी भी शामिल है।
पुलिस ने इन नेताओं को सुरक्षा के मद्देनजर हिरासत में लिया है। बीजेपी द्वारा आज जालंधर से चंडीगढ़ तक मार्च किया जाना था। इसके साथ ङी उन्होंने चंडीगढ़ पहुंच के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के घर का घेराव करना था।