You are currently viewing जालंधर में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

जालंधर में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

जालंधरः जालंधर में 23 वर्षीय युवक की लाश फंदे से लटकती पाई गई है। मामला गदईपुर क्षेत्र के स्वर्ण नगर है। मृतक की पहचान सुखविंदर पुत्र राम कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात को सुखविंदर ने नाइट ड्यूटी से वापस लौटा और परिवारिक सदस्यों जब काम पर चले गए तब उसने फंदा लगाकर जान दे दी।

इसका पता उस समय चला जब दोपहर को मृतक का भाई व भाभी घर आए। घर का दरवाजा न खुलने पर उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से कुंडी तोड़ कर दरवाजा खोला, तो सुखविंदर का शव पंखे से लटक रहा था। इसको देख लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सुखविंदर को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले संबंधित जानकारी देते हुए सुखविंदर के परिजनों ने बताया कि वह पिछले 3-4 दिनों से काफी परेशान था और घर में किसी से बात भी नहीं कर रहा था। परेशानी क्या थी इसका किसी को पता नहीं है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना 1 की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।