You are currently viewing 6.8 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, 300 से अधिक लोगों की मौत; कई इमारतें जमींदोज; PM मोदी ने दिया मदद का भरोसा

6.8 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, 300 से अधिक लोगों की मौत; कई इमारतें जमींदोज; PM मोदी ने दिया मदद का भरोसा

रबात: मोरक्को में शुक्रवार देर रात आए 6.8 तीव्रता के जोरदार भूकंप के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घर छोड़कर भाग गए। भूकंप के कारण इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। देश के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। रात करीब 11:11 बजे भूकंप के झटके लगे। भूकंप का केंद्र मार्राकेश से 71 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किलोमीटर की गहराई में था।

मोरक्को में आए भूकंप से अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कुछ वीडियो एक इमारत ढहती हुई और सड़कों पर मलबा दिखाई दे रहा है। लोगों को शॉपिंग सेंटर, रेस्तरां और अपार्टमेंट से बाहर भागते और खाली पड़े इलाकों में इकट्ठा होते हुए देखा जा सकता है। लोग डरे हुए हैं और दोबारा भूकंप आने की आशंका से बाहर रह रहे हैं।

पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने मोरक्को को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। पीएम मोदी नो एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Om Visa (@om_visa)

Shocking earthquake, more than 300 people died; Many buildings razed to the ground; PM Modi assured help