You are currently viewing इटली में पंजाबी की गोली मारकर हत्या, पूर्व पुलिसकर्मी ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को भी किया शूट

इटली में पंजाबी की गोली मारकर हत्या, पूर्व पुलिसकर्मी ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को भी किया शूट

चंडीगढ़: ईटली में पंजाबी की पूर्व पुलिसकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान सतपाल सिंह (55) के रूप में हुई है जो मूल रूप से गांव टाहली का रहने वाला था। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गया है।

ब्रेशिया शहर में इस घटना को शनिवार शाम को अंजाम दिया गया। मृतक अपने घर पर मौजूद था। तभी उनका एक जानकार इटालियन पूर्व पुलिसकर्मी यूसेप वेलेटी (70 )उनके घर पर आया।

इस दौरान दोनों की किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। इसके बाद उसने सतपाल सिंह पर गोली चला दी थी। वहीं, घर के बाहर जाकर खुद को भी गोली मार ली। जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सतपाल सिंह लंबे समय से इटली में रह रहा था।

Punjabi shot dead in Italy, former policeman shoots himself after committing the crime