You are currently viewing पंजाब में हैवानियत की हदें पारः महिला से गन प्वाइंट पर तीन लोगों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म, लॉकडॉउन में बस न मिलने पर कार सवारों से मांगी थी लिफ्ट

पंजाब में हैवानियत की हदें पारः महिला से गन प्वाइंट पर तीन लोगों ने बारी-बारी किया दुष्कर्म, लॉकडॉउन में बस न मिलने पर कार सवारों से मांगी थी लिफ्ट

 

फिरोजपुरः पंजाब के फिरोजपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लॉकडाउन के दौरान महिला बस का इंतजार कर रही थी। बस नहीं मिली तो उसने एक कार से लिफ्ट ली जो उसे महंगा पड़ गया। कार में तीन लोग सवार थे। वह महिला को सुनसान जगह पर ले गए और फिर गन प्वाइंट पर बारी-बारी दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने गांव मलांवाला निवासी शरणजीत सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

 

 

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह जरूरी काम के चलते 17 जून को अपने घर जलालाबाद गई थी। देर शाम को जीवा अराई में वह बस पकड़ने के लिए खड़ी थी। उसे जीवा अराई से गुरहरसराय आना था। काफी देर तक बस का इंतजार करते हुए शाम के सात बज गए पर कोई बस नहीं आई। अंधेरा होता देख महिला ने राहगीरों से लिफ्ट लेना का फैसला किया। महिला ने अपनी ओर एक कार को आता देख रुकने के इशारा किया। कार रुकने पर महिला ने उन्हें सारी बात बताई और उसे गुरुहरसहाय तक छोड़ने के लिए पूछा। 

 

 

 

कार सवारों ने पीड़िता की बता मान गए औऱ उसे कार मे बैठने के लिए कहा। उन्होंने कहा वह भी उधर ही जा रहे है। महिला के कार में बैठने पर कार सवारों ने दूसरी दिशा में कार को घुमा दिया जो रास्ता खेतों की ओर जाता था। पीड़िता ने दूसरी ओर कार को घूमाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा उन्हें यहां थोड़ा सा काम है फिर वह गुरुहरसहाय ही जाएंगे। महिला को शक होने पर उसने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। इतने में कार सवार ने अपने जेब पर पिस्तौल निकाल कर पीड़िता से बारी-बारी दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर सारी बात बताई और घर पहुंची। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

 

 

 

 

 

◆ शुगर की 5 वर्षों से खा रहे थे दवाई. ” i Coffee☕ ” पीने से 20 दिन में छूट गई मेडिसिन, हुआ बड़ा लाभ

☕कई वैज्ञानिकों व डॉक्टरों द्वारा तैयार की गई 100% आयुर्वेदिक i Coffee से शुगर की भयंकर बीमारी से मिला आराम -NO Side Effect – Video देखें