You are currently viewing पंजाब आ रहे हैं PM नरेंद्र मोदी, रेलवे के इस बड़े प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

पंजाब आ रहे हैं PM नरेंद्र मोदी, रेलवे के इस बड़े प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

जालंधर: पंजाब की सियासत और विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी अगस्त महीने में राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस हाई-प्रोफाइल दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि पीएम मोदी अपने इस पंजाब प्रवास के दौरान सूबे को एक बेहद बड़े रेलवे प्रोजेक्ट समेत कई अन्य विकास योजनाओं की सौगात देंगे। हालांकि, सुरक्षा और प्रोटोकॉल के लिहाज से फिलहाल दौरे की अंतिम तारीखों का आधिकारिक एलान होना बाकी है।

रेलवे के इस महाप्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के मुताबिक, प्रधानमंत्री के इस दौरे का मुख्य फोकस पंजाब के बुनियादी ढांचे और ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करना है। अगस्त में होने वाले इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी एक बड़े और महत्वाकांक्षी रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर उसे जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों के लिए कई अन्य अहम विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी। इस दौरे को लेकर केंद्र सरकार और रेलवे प्रशासन ने जमीनी स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

पहले भी जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां आ चुके हैं पीएम

गौरतलब है कि इससे पहले 1 फरवरी को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर के प्रसिद्ध डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे थे। वहां उन्होंने डेरे में माथा टेका था और संत निरंजन दास जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। राजनीतिक गलियारों में पीएम मोदी के उस दौरे को साल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा गया था। रणनीतिकारों का मानना था कि दोआबा क्षेत्र के दलित वोटर्स को साधने और क्षेत्र में भाजपा की पकड़ मजबूत करने के लिए वह एक बेहद बड़ी और सोची-समझी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा था। अब अगस्त में होने वाले इस नए दौरे पर भी पूरे सूबे की राजनीतिक और सामाजिक नजरें टिकी हुई हैं।

PM Narendra Modi is visiting Punjab; he will inaugurate this major railway project