You are currently viewing पंजाब के इस जिले में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस-प्रशासन अलर्ट- परिसर कराए गए खाली

पंजाब के इस जिले में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस-प्रशासन अलर्ट- परिसर कराए गए खाली

अबोहर: अबोहर में आज सुबह उस समय भारी हड़कंप मच गया, जब शहर के कई प्रमुख स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 8:51 बजे मिला, जिसमें दोपहर 1:30 बजे स्कूल को उड़ाने का समय दिया गया था। सूचना मिलते ही सुरक्षा के मद्देनजर अजम्पशन कॉन्वेंट स्कूल और डीएवी स्कूल समेत अन्य निजी स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया और बच्चों की एहतियात के तौर पर छुट्टी घोषित कर दी गई। घटना के बाद से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड पर हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

सुबह 8:51 बजे आया धमकी भरा ईमेल, दोपहर 1:30 बजे का दिया समय

डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती स्मिता शर्मा ने बताया कि उन्हें आज सुबह 8:51 बजे एक धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें स्कूल को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी और दोपहर 1:30 बजे का समय लिखा था। ईमेल मिलते ही उन्होंने बिना किसी देरी के स्कूल प्रबंधन, सिटी-2 पुलिस और स्थानीय एसडीएम को इसकी औपचारिक सूचना दी। अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के बाद स्कूल में तुरंत छुट्टी की घोषणा कर दी गई और अभिभावकों को सूचित कर बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया।

अजम्पशन कॉन्वेंट स्कूल समेत कई निजी स्कूलों के नाम शामिल

रैकॉग्नाइज्ड एंड एफिलिएटेड स्कूल एसोसिएशन के प्रधान श्याम लाल अरोड़ा ने बताया कि ईमेल के जरिए दी गई इस धमकी में अजम्पशन कॉन्वेंट स्कूल समेत शहर के कई अन्य निजी स्कूलों के नाम भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित स्कूलों को तुरंत खाली करा लिया गया है। पुलिस प्रशासन साइबर सेल की मदद से धमकी भरे ईमेल के स्रोत (IP एड्रेस) का पता लगाने में जुटा हुआ है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।

Panic ensued after several schools in this Punjab district received bomb threats; police and administration