You are currently viewing अब अस्पतालों में भर्ती होने के लिए जरूरी नहीं कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट

अब अस्पतालों में भर्ती होने के लिए जरूरी नहीं कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का प्रकोप फैला हुआ है। इस घातक वायरस के चलते अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड्स की भारी किल्लत है। रोजाना रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड मरीजों के अस्पतालों में भर्ती होने के लिए नेशनल पॉलिसी में संशोधन किया है। इसके तहत अब अस्पतालों में भर्ती होने के लिए कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य नहीं होगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना के एक संदिग्ध मामले को संदिग्ध वार्ड में भर्ती किया जाएगा। मरीज को किसी भी हालत में सेवाएं देने से मना नहीं किया जाएगा। इसमें ऑक्सीजन या आवश्यक दवाएं शामिल हैं, भले ही मरीज किसी दूसरे शहर से संबंध रखता हो। किसी भी मरीज को इस आधार पर भर्ती करने से मना नहीं किया जाएगा कि उसके पास वैध पहचान पत्र नहीं है और वह उस शहर से संबंधित नहीं है, जहां अस्पताल स्थित है। अस्पताल में भर्ती जरूरत के आधार पर किया जाना चाहिए।

Now corona positive report is not necessary to be admitted to hospitals