You are currently viewing पंजाब में नवनियुक्त पार्षद पति पर हमला, चली गोलियां…गली में खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़

पंजाब में नवनियुक्त पार्षद पति पर हमला, चली गोलियां…गली में खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़

लुधियाना: लुधियाना के गुरु अर्जुन देव नगर इलाके में नशेड़ियों के एक समूह ने बीती रात उत्पात मचाया। उन्होंने एक डेयरी मालिक के घर पर हमला किया, वाहनों में तोड़फोड़ की और लोगों पर पथराव किया। यहां तक कि नवनियुक्त पार्षद लवली मनोचा के पति पर भी हमला किया गया।

घटनाक्रम के मुताबिक, रविवार देर रात दो पक्षों में तलवारों से मारपीट हो रही थी। एक पक्ष का युवक साहिल खुद को बचाने के लिए हरजीत कौर के घर में घुस गया। हमलावरों को लगा कि हरजीत साहिल को बचा रही है, जिसके बाद उन्होंने उसके घर पर पथराव शुरू कर दिया।

जब पार्षद लवली मनोचा और उनके साथी स्थिति जानने के लिए हरजीत के घर पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। लोगों ने बताया कि इलाके में एक प्लॉट है जहां नशाखोरी होती है और अक्सर झगड़े होते हैं। जब लवली और उनके साथी उस प्लॉट पर गए तो वहां नशे में धुत कुछ लोग मिले, जिन्हें पकड़ लिया गया।

कुछ देर बाद नशेड़ी अपने साथियों के साथ वापस आए और तलवारों और पत्थरों से हमला कर दिया। हरजीत कौर का आरोप है कि हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

 

Newly appointed councillor’s husband attacked in Punjab, bullets fired