You are currently viewing पंजाब में रहस्यमयी मौत: 23 दिन तक पेड़ से झूलती रही लाश, 5 अक्टूबर से था लापता; 1 महीने बाद थी शादी

पंजाब में रहस्यमयी मौत: 23 दिन तक पेड़ से झूलती रही लाश, 5 अक्टूबर से था लापता; 1 महीने बाद थी शादी

लुधियाना: लुधियाना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक का शव 23 दिन तक पेड़ से लटकता रहा। मृतक की पहचान धीरज कुमार के रूप में हुई है। धीरज अगले महीने शादी करने वाला था।

पुलिस के अनुसार, धीरज 5 अक्टूबर को फैक्ट्री से स्कूटर लेकर घर से गया था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। 27 अक्टूबर को एक राहगीर ने जंगल में पेड़ से लटका हुआ एक शव देखा और पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि शव बुरी तरह से सड़ चुका था।

धीरज की जेब से उसकी पैंट की जेब में स्कूटर की चाबी मिली है, लेकिन स्कूटर अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि धीरज का शव पेड़ से कैसे और क्यों लटका हुआ था। पुलिस ने धीरज के परिवार के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aryans Academy (@aryans_academy)

Mysterious death in Punjab: Body kept hanging from tree for 23 days, was missing since 5 October; marriage was after 1 month