You are currently viewing गुजरात में MLA रमन अरोड़ा कर रहे ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार, आम आदमी पार्टी को मिल रहा भरपूर समर्थन

गुजरात में MLA रमन अरोड़ा कर रहे ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार, आम आदमी पार्टी को मिल रहा भरपूर समर्थन

जालंधर (अमन बग्गा): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमन अरोड़ा अपनी पूरी टीम के साथ इन दिनों गुजरात में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वह मांगरोल विधानसभा से आप उम्मीदवार पीयूष परमार के लिए प्रचार कर रहे हैं। विधायक रमन अरोड़ा ने अपनी टीम के साथ आज मांगरोल विधानसभा के अंतर्गत आते चोरवाड़ में जनसम्पर्क अभियान चलाया।

इस अवसर पर विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा स्वभाव से विकास की दुश्मन है। वह लोगों को मुसीबत में जीने के लिए छोड़ देती है लेकिन आम आदमी पार्टी गुजरात को विकास की नई ऊंचाई पर ले जा सकती है। इसलिए इस बार गुजरात में आम आदमी पार्टी सरकार जरूरी है।

उन्होंने कहा कि अब लोगों को समझ आ गया है कि भाजपा ने गुजरात को बर्बाद करके रख दिया है। भाजपा का इतिहास झूठे वादे कर रहा है।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि आज पूरे देश के लोग आम आदमी पार्टी पर बहुत विश्वास करते हैं और देश का ये भरोसा गुजरात में भी लगातार मजबूत होता जा रहा है।

इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा टीम के वरिष्ठ आप नेता रविंदर बंसल सहित गौरव अरोड़ा, आतिश अरोड़ा, अमनदीप सिंह (कीनू ), दीपक कुमार दायमा, संजीव कुमार (राणा), प्रधान दीना नाथ, हैप्पी मिन्हास, करण शर्मा, निखिल शर्मा, हितेश चड्ढा इत्यादि उपस्थित थे।