You are currently viewing LPG Price Hike: आम जनता की जेब पर फिर पड़ी मार, घरेलू गैस सिलेंडर हुआ और महंगा; चेक करें अपने शहर के नए रेट्स

LPG Price Hike: आम जनता की जेब पर फिर पड़ी मार, घरेलू गैस सिलेंडर हुआ और महंगा; चेक करें अपने शहर के नए रेट्स

नई दिल्ली: आम जनता को एक बार फिर से कमरतोड़ महंगाई का बड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपए प्रति सिलेंडर का तगड़ा इजाफा कर दिया है। रविवार, 7 जून से लागू हुई इन नई दरों के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू LPG सिलेंडर अब 913 रुपए से बढ़कर 942 रुपए का हो गया है। जानकारों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका सीधा असर अब आम आदमी की रसोई पर दिख रहा है।

मार्च में भी बढ़े थे दाम, जानें इस बार क्यों लगी ‘आग’

यह कोई पहली बार नहीं है जब आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ी है। इससे पहले मार्च महीने में भी अमेरिका-ईरान तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार पर मची हलचल की वजह से घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़ाए गए थे। सरकारी तेल विपणन कंपनियों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर सीमित आपूर्ति और लगातार बढ़ती लागत के कारण उन्हें घरेलू LPG की बिक्री पर भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। सूत्रों का दावा है कि इस ताजा बढ़ोतरी से पहले तक कंपनियों को हर एक घरेलू सिलेंडर की बिक्री पर करीब 703 रुपए का घाटा हो रहा थी।

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ बेहद महंगा

घरेलू रसोई गैस के साथ-साथ हाल के महीनों में पेट्रोल, डीजल, कमर्शियल LPG और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के दामों में भी भारी तेजी आई है। होटलों, रेस्टोरेंट्स और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। बीते 1 जून को ही इसकी कीमतों में 42 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,113 रुपए प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई है। इससे पहले मई में 1,000 रुपए, अप्रैल में 195.50 रुपए और मार्च में 114.50 रुपए की भारी बढ़ोतरी देखी गई थी, जिससे अब बाहर खाना-पीना भी आम लोगों के बजट से बाहर होता जा रहा है।

LPG Price Hike: Another blow to the common man’s pocket; domestic gas cylinders have become costlier