You are currently viewing अगले 6 महीने के लिए बंद हुए केदारनाथ के कपाट, शीतकालीन प्रवास पर बाबा

अगले 6 महीने के लिए बंद हुए केदारनाथ के कपाट, शीतकालीन प्रवास पर बाबा

देहरादूनः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा समापन की ओर है। इसकी शुरुआत गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के साथ हो चुकी है। बीते शुक्रवार को गंगोत्री धाम के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए थे। आज केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 6 महीने के लिए बंद कर दिए गए हैं। दोनों धाम को फूलों से सजाया गया है।

आज बंद होंगे केदारनाथ के कपाट
केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज के पर्व पर यानी आज सुबह 8.30 बजे विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर लाई जाती है, जहां शीतकाल में बाबा केदार की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली के दर्शन करते हैं। यहां शीतकाल के छह महीने बाबा केदार की पूजा-अर्चना की जाती है।

यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद
प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के अवसर पर यानी आज दोपहर 12:15 बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। अब आगामी 6 महीने तक यमुना जी के दर्शन श्रद्धालु उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में कर सकेंगे।