You are currently viewing जालंधर सैंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा की टीम पहुँची गुजरात, घर-घर जाकर मांगे वोट

जालंधर सैंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा की टीम पहुँची गुजरात, घर-घर जाकर मांगे वोट

-गुजरात में आप को मिल भारी रहा है भारी जनसमर्थन

जालंधर: जालंधर सैंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा और उनकी टीम गुजरात चुनाव में धुंआधार प्रचार अभियान में जुट गई है। आम आदमी पार्टी के संरक्षक अऱविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधायक रमन अरोड़ा और उनकी टीम को जूनागढ़ के मांगरोल विधानसभा में चुनावी प्रचार के लिए उतारा है।

इस दौरान यहां मांगरोल विधानसभा क्षेत्र में विधायक रमन अरोड़ा की पूरी टीम प्रचार अभियान में जुटी है। और विधायक रमन अरोड़ा ने बताया कि मांगरोल विधानसभा क्षेत्र में आप के उम्मीदवार पीयूष परमार को भारी जनसमर्थन मिल रहा है।

मांगरोल विधानसभा के चुनाव के प्रचार के लिए कुक्सवाला गाँव में जाकर आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। मांगरोल विधानसभा क्षेत्र के लोग आप के मुख्य संरक्षक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की नीतियों और कार्यप्रणाली से खासे प्रभावित हैं। इस मौके पर आप नेता दीना नाथ प्रधान, रविंदर बांसल, आतिश अरोड़ा, हितेश चड्ढा, निखिल शर्मा व अन्य शामिल थे।

Jalandhar Central MLA Raman Arora’s team reached Gujarat sought votes from house to house