बठिंडा: गांव लहराखाना में आज गैंगस्टर कुलवीर नरूआना के 2 साथियों को अंधाधुंध गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतकों की पहचान मनप्रीत सिंह छल्ला सिद्धू (30) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी लहराखाना और मनप्रीत सिंह बिक्की (26) पुत्र गुरसेवक सिंह पूर्व सरपंच निवासी लहरा बेगा के तौर पर हुई है। इस बीच दविंदर बंबीहा ग्रुप के सुक्खा धुन्नीके ने दोनों की हत्या की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा है कि उनको हमने मारा।
जानकारी के अनुसार गांव लहराखाना के रिटायर्ड अध्यापक सुखवंत सिंह की पत्नी अंग्रेज कौर का आज गांव के गुरुद्वारा बाबा वधावा सिंह में दोपहर 1 बजे भोग पड़ा। मनप्रीत सिंह छल्ला सिद्धू की अंग्रेज कौर ताई लगती थी। मनप्रीत सिंह छल्ला सिद्धू अपने साथियों समेत अपनी ताई के भोग पर आया था तो कुछ समय बाद अचानक गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोलियां चलने की आवाज आई।
पता लगा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने मनप्रीत सिंह छल्ला सिद्धू और मनप्रीत सिंह बिक्की पर अंधाधुंध गोलियों के साथ कातिलाना हमला कर दिया, जिसमें दोनों नौजवानों की मौत हो गई। एसएसपी बठिंडा अजय मलूजा ने अपनी टीम घटना स्थान का दौरा किया। पुलिस टीम ने घटना का जायजा लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
Indiscriminate firing on gangster Naruana’s associates in Bathinda, 2 killed