You are currently viewing पंजाब के इस गांव में आधी रात बिना कपड़ों के घूमती रही महिला, चारपाइयों के पास बैठती दिखी; CCTV फुटेज देख ग्रामीणों में दहशत

पंजाब के इस गांव में आधी रात बिना कपड़ों के घूमती रही महिला, चारपाइयों के पास बैठती दिखी; CCTV फुटेज देख ग्रामीणों में दहशत

कपूरथला: कपूरथला जिले में फगवाड़ा के पास स्थित गांव नरोड़ में आधी रात को सामने आई एक अजीबोगरीब घटना से सनसनी फैल गई है। देर रात एक अज्ञात महिला को पूरे गांव में बिना कपड़ों के बेखौफ घूमते देखा गया। वह न केवल गलियों और श्मशान घाट के आसपास चक्कर लगा रही थी, बल्कि घरों के बाहर सो रहे ग्रामीणों की चारपाइयों के पास जाकर चुपचाप बैठती भी नजर आई। इस रहस्यमयी घटना के बाद से पूरे इलाके में खौफ और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

कपड़े देने की कोशिश की तो किया इनकार, नहाने का बनाया बहाना
ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 11:30 बजे महिला को सबसे पहले पानी की टंकी और श्मशान घाट के पास देखा गया। गांव निवासी बेलाराम ने जब उससे पूछताछ की, तो महिला ने दावा किया कि वह नहा रही थी और कोई उसके कपड़े उठाकर ले गया। हालांकि, जब ग्रामीणों ने इंसानियत के नाते उसे शरीर ढकने के लिए कपड़े देने की कोशिश की, तो उसने साफ इनकार कर दिया और गुज्जरों के डेरे की तरफ बढ़ गई। इसके बाद रात करीब 12 बजे वह ग्रामीण रहमत अली की हवेली के पास शोर मचाती दिखी, लेकिन वहां भी उसने कपड़े लेने से मना कर दिया।

CCTV कैमरों में कैद हुई अजीबोगरीब हरकतें
महिला की पूरी संदिग्ध गतिविधि गांव में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला कभी हवेली के पास पेड़ों के पीछे छिपती है, तो कभी खेतों और गलियों में बेरोक-टोक घूमती है। वह लोगों के घरों के बाहर सो रहे व्यक्तियों की खाट के करीब भी बैठी दिखाई दी, जिससे ग्रामीण बेहद सहमे हुए हैं। कुछ देर बाद वह अचानक रहस्यमयी तरीके से गांव से गायब हो गई।

सरपंच ने की सतर्क रहने की अपील, पहचान अब तक पहेली
घटना के बाद से महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। गांव की सरपंच राजकमल कौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी ग्रामीणों से रात के समय विशेष रूप से सतर्क और चौकन्ना रहने की अपील की है। फिलहाल यह पहेली बनी हुई है कि महिला कौन थी, वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश थी। रहस्यमयी महिला के इस तरह आधी रात गांव में घूमने को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

In this Punjab village, a woman wandered around naked at midnight and was seen sitting near cots