You are currently viewing जालंधर में अकाली दल के धुरंधरों ने थामा भाजपा का कमल, गजेंद्र सिंह शेखावत ने सिरोपा पहना कर पार्टी में करवाया शामिल

जालंधर में अकाली दल के धुरंधरों ने थामा भाजपा का कमल, गजेंद्र सिंह शेखावत ने सिरोपा पहना कर पार्टी में करवाया शामिल

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी, पंजाब का विस्तार लगातार जारी है। विपक्षी दलों के नेता लगातार अपनी-अपनी पार्टियों को अलविदा कह कर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज शिरोमणि अकाली दल के धुरंधरों ने जालंधर में भाजपा का कमल थाम लिया।

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के मीडिया एडवाइजर सहित दो पूर्व विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। शिअद के पूर्व विधायक दीदार सिंह भट्टी और पूर्व विधायक सतवंत सिंह मोही भाजपा में शामिल हो गए। उनके अलावा शिरोमणि अकाली दल स्टूडेंट विंग के नेता अमृतपाल सिंह डल्ली भी भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं, मजीठिया के मीडिया एडवाइजर सरचांद सिंह भी अब भाजपा में आए गए हैं।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री एवं प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने जालंधर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी को भाजपा का सिरोपा पहना कर भाजपा परिवार में शामिल करवाया। जालंधर पहुँचने पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा ने अपनी टीम के पदाधिकारियों सहित राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का स्वागत किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, सांसद हंस राज ‘हंस’, प्रदेश भाजपा महासचिव राजेश बागा, दयाल सिंह सोढ़ी आदि भी उपस्थित थे।

शेखावत ने इस अवसर पर पत्रकारों से कहा कि आज पंजाब बेहद कठिन तथा चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है और भाजपा सत्ता में आने पर प्रदेश को इससे निकालने में विस्तृत रोडमैप देगी। मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का मौलिक कर्तव्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री के अधीन पूरी पुलिस, एजेंसियां और प्रशासन होता है लेकिन चन्नी ने राज्य की सुरक्षा को ही दांव पर लगा रखा है। राज्य में फैली अराजकता और दहशत के लिए चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस सरकार को जिम्मेदारी लेनी होगी और लोग उन्हें ही जवाबदेह ठहराएंगे, जो अपनी नाकामियों का दोष दूसरों के सिर पर मढ़ते हैं। भाजपा किसी को भी बेहद मुश्किल से मिली इस शांति को भंग करने की इजाजत नहीं दी देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हमेशा राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखती है और राष्ट्र-विरोधी तत्वों को कोई स्थान नहीं देती। सामाजिक सद्भावना और भाईचारे को किसी भी कीमत पर भंग नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों तथा देश-हित की सोच से प्रभावित होकर विपक्षी दलों के नेता लगातार भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं।

In Jalandhar, Akali Dal stalwarts held BJP’s lotus, Gajendra Singh Shekhawat got him included in the party wearing a siropa