You are currently viewing हनी सिंह की पत्नी ने खोला हनीमून पर बंद कमरे में हुई हरकतों का राज, बताई ऐसी-ऐसी बातें जानकर रह जाएंगे हैरान

हनी सिंह की पत्नी ने खोला हनीमून पर बंद कमरे में हुई हरकतों का राज, बताई ऐसी-ऐसी बातें जानकर रह जाएंगे हैरान

चंडीगढ़: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलू हिंसा, मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण का आरोप लगाए हैं। शालिनी के आरोप हैं कि हृदेश, उनके माता-पिता और छोटी बहन ने उनका शोषण किया है। उन्होंने चारों के खिलाफ दिल्ली की तीज हजारी कोर्ट में याचिका दाखिल की है। 160 पन्नों की याचिका में शालिनी ने 10 साल पुराना हनीमून का एक ऐसा राज खोला है, जिसे आज तक कोई नहीं जानता था। शालिनी का आरोप है कि हनीमून के दौरान ही हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी।

शालिनी तलवार कोर्ट में दी गई अपनी याचिका में बताया कि दोनों साथ स्कूल में पढ़ते थे, जहां दोनों का अफेयर शुरू हुआ। करीब 10 साल के प्यार के बाद 14 मार्च साल 2010 को दोनों के घर वालों की मर्जी से दोनों की सगाई हुई और 23 जनवरी 2011 में दोनों ने परिवार वालों की मौजूदगी में सरोजनी नगर के गुरुद्वारे में शादी कर ली। हृदेश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह को म्यूजिक से शुरू से ही प्यार था। म्यूजिक के प्रति उसके प्यार की वजह से ही शालिनी ने भी उसका हमेशा साथ दिया।

अपनी याचिका में शालिनी ने बताया शादी के बाद जब वह हनीमून के लिए मॉरिशस गए तभी से उन्होंने (हनी सिंह) उनके ऊपर हाथ उठाना शुरू कर दिया था। याचिका में कहा गया है कि दोनों मॉरीशस पहुंचे तो शालिनी ने अहसास किया कि हनी सिंह का व्यवहार बदला गया था वो ज्यादातर चुप और शांत रहने लगा। हनी सिंह के बदले हुए व्यवहार को देखकर होटल में शालिनी ने हनी सिंह से उसके बदले हुए व्यवहार के बारे में पूछा तो वह आगबबूला हो गया।

गुस्से में हनी सिंह ने शालिनी को बेड पर जोरदार धक्का मारा और चिल्लाने लगा कि यो यो हनी सिंह से सवाल करने की हिम्मत किसी की नहीं होती, तो तुम भी मुझसे कभी कोई सवाल मत करना। इस दौरान हनी सिंह ने कहा, मैं वैसे ही शादी को लेकर परेशान हूं। मैं तो शादी करना ही नहीं चाहता था, लेकिन मैंने तुमसे वादा किया था, इसलिए मुझे शादी करनी पड़ी’। लंबे रिलेएशनशिप में रहने के बाद हनी सिंह से ये बातें सुनने के बाद शालिनी पूरी तरह टूट गई थी। ये बोलकर हनी सिंह होटल के कमरे से बाहर निकल गया।

शालिनी तलवार का आरोप है कि हनी सिंह ये कहने के बाद अगले दस से बारह घंटे तक वापस नहीं आया। जब वो वापस आया तो शालिनी ने उससे हनीमून के दौरान होटल के कमरे में अकेला छोड़कर जाने का कारण पूछा तो हनी सिंह ने बड़ी बेरहमी से शालिनी की पिटाई की, जिसके बाद दोनों के संबंध बेहद खराब हो गए। शालिनी तलवार ने अपनी याचिका में आरोप लगाए हैं कि हनी सिंह का दूसरी महिलओं के साथ शारीरिक संबंध हैं। शालिनी का कहना है कि किसी भी कंसर्ट या सिंगसिंग टूर पर अपने साथ ले जाने के लिए हनी सिंह उनके साथ बुरी तरह मारपीट भी करते हैं।

शालिनी का दावा है कि शादीशुदा होने की कोई भी निशानी वो सार्वजनिक नहीं करता था और इसीलिए उसने सगाई पर पहनाई गई हीरे की अंगूठी भी उतार दी थी। उस दौरान ये कहकर अंगूठी उतारी थी कि हीरे पहनना उनके नसीब के लिए अच्छा साबित नहीं होता। आपको बता दें कि हनी सिंह ने अपनी शादी को तीन सालों तक दुनिया से छुपा कर रखा था। साल 2014 में हनी सिंह ने पहली बार शालिनी को फैंस के इंट्रोड्यूस कराया था।

Honey Singh’s wife revealed the secret of the antics that happened in the closed room on honeymoon, she will be surprised to know such things