You are currently viewing हिन्दू धर्म के बारे में गलत बोलने वालों के खिलाफ फिर खड़े हुए हिन्दू नेता मोहित वर्मा, DCP को सौंपी लिखित शिकायत

हिन्दू धर्म के बारे में गलत बोलने वालों के खिलाफ फिर खड़े हुए हिन्दू नेता मोहित वर्मा, DCP को सौंपी लिखित शिकायत


-अगर 48 घंटे में इस धर्म विरोधी इंसान पर कार्यवाही नहीं हुई तो पंजाब के हर जिले में दी जाएगी शिकायत: विनय कपूर

 

 

जालंधर: आज शिवसेना हिन्द के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष ईशांत शर्मा और राष्ट्रीय उपप्रधान संदीप पाहवा के निर्देश अनुसार आज शिवसेना हिन्द ने एक बार फिर धर्म विरोधी लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिसमे पंजाब उपप्रधान मोहित वर्मा, पंजाब प्रधान (स्पोर्ट्स विंग) विनय कपूर, रुपिंदर सिंह और दोआबा प्रधान मुनीश बाहरी ने एक कंप्लेंट डीसीपी बलकार सिंह को दी। उपप्रधान पंजाब मोहित वर्मा ने बताया की कोई बावा जी वर्मा नाम का इंसान है जो हमारे हिन्दू संतो और पवित्र गुफा बाबा बालक नाथ जी के बारे में गलत बोल कर पंजाब का माहौल खराब करना चाहता है। इस काम में उसकी पत्नी भी उसका पूरा साथ दे रही है।

 

 

 

उन्होंने कहा, लेकिन शिवसेना हिन्द ऐसे लोगों को कभी नहीं बख्शेगी। मोहित वर्मा ने आगे कहा, बावा नाम का इंसान खुद बाबा जी के नाम पर पैसे इक्ट्ठे करता है और फिर जो हमारे साधु संत है उनके बारे में गलत बोलता है। यहां तक की उसने उनके कपड़े फाड़ने की बात कही जो बहुत शर्मनाक है। मोहित ने कहा की ऐसे लोगों को शिवसेना हिन्द की सख्त चेतावनी है की वो पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश न करें।

 

 

 

वही पंजाब प्रधान (स्पोर्ट्स विंग) विनय कपूर ने कहा की ऐसे लोग हमारे समाज के लिए खतरा है क्योंकि यह शरारती किस्म के लोग कुछ ना कुछ गलत बोलते है। यह ज्यादातर धर्म के खिलाफ बोलते है ताकि पंजाब का माहौल खराब हो सके। वही आज हमने उस इंसान के खिलाफ प्रशासन को लिखित शिकायत दे दी है। अगर प्रशासन ने 48 घंटे में इसपर कोई कार्रवाई नहीं की तो पंजाब के सभी जिलों में इस धर्म विरोधी इंसान के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई जाएगी। इस मौके पर मुनीश बाहरी, रुपिंदर सिंह मौजूद थे।

 

 

 

 

 

◆ शुगर की 5 वर्षों से खा रहे थे दवाई. ” i Coffee☕ ” पीने से 20 दिन में छूट गई मेडिसिन, हुआ बड़ा लाभ

☕कई वैज्ञानिकों व डॉक्टरों द्वारा तैयार की गई 100% आयुर्वेदिक i Coffee से शुगर की भयंकर बीमारी से मिला आराम -NO Side Effect – Video देखें-