You are currently viewing बाबा बकाला जा रहे MP खालसा की अचानक बिगड़ी तबीयत, रोकना पड़ा काफिला; जालंधर के अस्पताल में भर्ती

बाबा बकाला जा रहे MP खालसा की अचानक बिगड़ी तबीयत, रोकना पड़ा काफिला; जालंधर के अस्पताल में भर्ती

जालंधर: पंजाब में रक्षाबंधन और ऐतिहासिक ‘रक्खड़ पुन्या’ का त्योहार जहां एक तरफ नई सौगातें और उल्लास लेकर आया, वहीं कुछ जगहों से बेहद भावुक और चिंताजनक तस्वीरें भी सामने आई हैं। बाबा बकाला में आयोजित पंथक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने जा रहे सांसद सरबजीत सिंह खालसा की अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

रक्खड़ पुन्या के खास मौके पर बाबा बकाला साहिब में आयोजित होने वाली अहम पंथक कॉन्फ्रेंस में शिरकत करने जा रहे फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह खालसा के समर्थकों के लिए चिंता की खबर है। रास्ते में सफर के दौरान अचानक उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ गई। तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उनके काफिले को रोकना पड़ा और उन्हें तुरंत जालंधर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

Health of MP Khalsa, en route to Baba Bakala, suddenly deteriorates; convoy halted