You are currently viewing पंजाब में Gym ट्रेनर ने टी-शर्ट निचोड़कर चेले को पिलाया पसीना, ट्रोल होने पर VIDEO डिलीट कर मांगी माफी

पंजाब में Gym ट्रेनर ने टी-शर्ट निचोड़कर चेले को पिलाया पसीना, ट्रोल होने पर VIDEO डिलीट कर मांगी माफी

अमृतसर: अमृतसर से गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक बेहद अमानवीय हरकत सामने आई है। यहां के एक स्थानीय जिम ट्रेनर ने फिटनेस और ताकत बढ़ाने के नाम पर अपने ही एक चेले को टी-शर्ट निचोड़कर अपना पसीना पिला दिया। इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही हंगामा मच गया। लोगों के भारी गुस्से और तीखी आलोचना के बाद विवादों में घिरे ट्रेनर को आखिरकार अपना वीडियो डिलीट कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद डिलीट किया वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जिम ट्रेनर को जमकर ट्रोल किया और उसकी इस हरकत को बेहद अमानवीय और गैर-जिम्मेदाराना बताया। बीते शनिवार को इस घटना का 8 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था, जिसमें जिम ट्रेनर अपने चेले से यह कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि ‘अगर तूने इसे पी लिया, तो तू तगड़ा हो जाएगा।’ लोगों के भारी विरोध और गालियां पड़ने के बाद ट्रेनर को सोमवार को एक नया वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी और विवादित वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाना पड़ा।

ट्रेनर ने दी सफाई- ‘चेले ने ही सोशल मीडिया पर डाल दिया था वीडियो’

अमृतसर में तरनतारन रोड पर ‘द रॉक जिम’ चलाने वाले ट्रेनर तेजबीर सिंह राणा उर्फ ‘राणा रॉक’ ने अपनी सफाई में कहा कि यह वीडियो उसने खुद अपलोड नहीं किया था, बल्कि उसके चेले ने ही इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया था, जिसके बाद से उसे लगातार गालियां पड़ रही हैं। माफी मांगते हुए तेजबीर सिंह राणा ने कहा कि इस वीडियो से जिन लोगों की भी भावनाएं आहत हुई हैं, वह उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में वह इस तरह का कोई भी वीडियो अपलोड नहीं करेंगे और आगे से कंटेंट हमेशा सोच-समझकर ही बनाया जाएगा।

Gym trainer in Punjab wrings out sweat from T-shirt and makes trainee drink it