हांसी: हरियाणा के हांसी स्थित फव्वारा चौक के पास गुरुवार की अलसुबह एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक वारदात सामने आई है। सुबह करीब 5:30 बजे बाइक सवार नकाबपोश हमलावरों ने एक जिम संचालक की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। इस खौफनाक हत्याकांड के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
महज 5 सेकेंड में दागी 10 गोलियां
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय जिम संचालक कपिल फव्वारा चौक के पास दुकानों के रैंप पर युवक-युवतियों को सुबह की एक्सरसाइज करवा रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश अचानक वहां पहुंचे और महज 5 सेकेंड के भीतर ताबड़तोड़ करीब 10 राउंड फायरिंग कर दी। हमलावरों की कई गोलियां जिम संचालक की पीठ और सिर में जा लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस पूरी खौफनाक वारदात का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें हमलावरों की सारी गतिविधि कैद हो गई है।
फायरिंग में वार्म-अप कर रही युवती भी हुई घायल
अंधाधुंध फायरिंग के इस भयानक मंजर के बीच वहां वार्म-अप कर रही शिखा नामक एक युवती भी छर्रे लगने की वजह से घायल हो गई। वारदात के तुरंत बाद घायल युवती को इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है।
Panic gripped Haryana’s Hansi on Thursday after a gym operator-cum-trainer was shot dead by bike-borne miscreants near Fountain Chowk here during an early morning exercise session close to the gym.
The brazen attack has been captured on CCTV, police said.
The incident took… https://t.co/ysx5nUX6D7 pic.twitter.com/QaX0MV5Kur
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) June 11, 2026
कुछ दिन पहले ही हुई थी लव मैरिज, जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक कपिल मूल रूप से जींद जिले के गांव दलम वाला का रहने वाला था और पिछले काफी सालों से हांसी में जिम चला रहा था। बताया जा रहा है कि कपिल ने कुछ दिन पहले ही लव मैरिज की थी। हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीआईए और फॉरेंसिक की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार हमलावरों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।


Gym owner conducting a morning workout session riddled with bullets; 10 rounds fired








