You are currently viewing किसानों के लिए खुशखबरी, Punjab में 380 रुपये प्रति क्विंटल बिकेगा गन्ना

किसानों के लिए खुशखबरी, Punjab में 380 रुपये प्रति क्विंटल बिकेगा गन्ना

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा गन्ने के बढ़े हुए दाम सम्बन्धी अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि पेराई वर्ष 2022-23 के दौरान उचित और लाभकारी मुल्य (एफ.आर.पी.) एवं स्टेट ऐगरीड प्राइस (एस.ए.पी) के मूल्य का अंतर पंजाब सरकार और प्राईवेट चीनी मिलों द्वारा 2:1 के अनुसार में तय किया गया है।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा गन्ने की सभी किस्मों का दाम 305 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था। जिसमें वृद्धि करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने उन्नत गुणवत्ता वाले किस्म के गन्ने का दाम 380 रुपए प्रति क्विंटल, मध्यम गुणवत्ता वाले किस्म के गन्ने का दाम 370 और कम गुणवत्ता वाले किस्म के गन्ने का दाम 365 रुपए निर्धारित किया है।

कृषि मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार के 50 रुपए प्रति क्विंटल का हिस्सा गन्ना किसानों के खातों में सीधे तौर पर जमा करवाया जाएगा और सभी चीनी मिलें 20 नवंबर, 2022 से गन्ने की पेराई शुरू कर देंगी।

Good news for farmers sugarcane will be sold at Rs 380 per quintal in Punjab