You are currently viewing पंजाब में AAP के पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी कांग्रेस में शामिल, राजा वड़िंग की मौजूदगी में जॉइन की पार्टी

पंजाब में AAP के पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी कांग्रेस में शामिल, राजा वड़िंग की मौजूदगी में जॉइन की पार्टी

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। अब पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने राजा वारिंग की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

आपको बता दें कि धर्मवीर गांधी 2014 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर पटियाला से सांसद बने थे। इसके बाद 2016 में उन्होंने खुद को AAP से अलग कर लिया। डॉ. गांधी एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने अपने राजनीतिक करियर में पटियाला राजघराने की बहू परनीत कौर को हराया था।

हृदय रोग विशेषज्ञ से राजनेता बने डॉ. गांधी 2013 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। 2014 में आम आदमी पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया। इन चुनावों में परनीत कौर कांग्रेस के टिकट पर थीं। डॉ. गांधी 20,942 वोटों से जीते। लेकिन 2016 में आपसी मतभेद के चलते डॉ. गांधी ने आप छोड़ दी। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपनी पार्टी नवां पंजाब बनाई, हालांकि इन चुनावों में वह तीसरे स्थान पर रहे।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200

 

Former AAP MP in Punjab Dr. Dharamveer Gandhi joins Congress, joins party in presence of Raja Vading