You are currently viewing कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

 

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ पीएम केयर्स फंड पर एक ट्वीट को लेकर FIR दर्ज हुई है। दरअसल, उन पर लोगों को गुमराह करने का आरोप है।

 

 

यह शिकायत कर्नाटक में दी गई थी, जिसपर पुलिस ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज की। शिकायत करनेवाला शख्स बीजेपी का कार्यकर्ता होने के साथ-साथ वकील भी है।

 

 

 

क्या है मामला

सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हुए ट्वीट को लेकर हुई है। शिकायत प्रवीण केवी नाम के शख्स ने दी है। दावा किया गया है कि 11 मई को कांग्रेस पार्टी की ओर से गलत दावे किए गए और केंद्र सरकार पर झूठे आरोप लगाए गए। इसमें प्रधानमंत्री केअर्स फंड से जुड़े कुछ आरोप लगाए गए, जो गलत थे।

 

 

 

सोनिया गांधी की बात करें तो वह खुद भी पीएम केयर्स फंड पर निशाना साध चुकी हैं। एक वीडियो बयान जारी कर इसी महीने सोनिया ने प्रवासी मजदूरों का जिक्र करते हुए पीएम-केयर्स फंड पर हमला किया था।