
बटाला: पंजाब में नशे ने इस कदर अपने पैर पसार लिए हैं कि लगातार युवा इसका शिकार होकर अपनी जिंदगियां खत्म कर रहे हैं। अब ताजा मामला बटाला से सामने आया है, जहां 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। मौत का कारण नशे की ओवरडोज बताया जा रहा है।
मृतक युवक की पहचान सागर के रूप में हुई है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। नशे की ओवरडोज से हुई इस मौत के बाद परिवार प्रशासन पर बड़े सवाल उठा रहा है। उनका कहना है कि यहां सरेआम नशा बिक रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इलाके में खुलेआम नशीली गोलियां बिक रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इन नशा बेचने वाले सौदागरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता, जिसके कारण युवा इस नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं।
गौरतलब है कि मृतक युवक 2 साल की बच्ची का पिता था और अपनी विधवा मां का भी सहारा था। अब बेबस मां ने मदद की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि सरकार को नशे पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि कीमती जानें बचाई जा सकें।
View this post on Instagram

Drug overdose took another life in Punjab








