You are currently viewing जालंधर के इस इलाके में सिलेंडर फटने से हड़कंप, हादसे में महिला मजदूर हुई घायल

जालंधर के इस इलाके में सिलेंडर फटने से हड़कंप, हादसे में महिला मजदूर हुई घायल

जालंधर: जालंधर के बस्ती शेख इलाके में सिलेंडर फटने की खबर है जिसमें एक महिला मजदूर घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, धमाका बस्ती शेख, टावर वाली गली में स्थित फैक्ट्री में हुआ जहां काम चल रहा था। धमाका होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इलाका निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल महिला मजदूर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है और पता लगाने में जुट गई है कि आखिर यह बलास्ट कैसे हुआ।

Cylinder burst in this area of Jalandhar, female laborer injured in accident