You are currently viewing लोगों की नाराजगी के बीच सिद्धू मूसेवाला के घर जाएंगे CM भगवंत मान, मां-बाप से मिलकर साझा करेंगे दुख

लोगों की नाराजगी के बीच सिद्धू मूसेवाला के घर जाएंगे CM भगवंत मान, मां-बाप से मिलकर साझा करेंगे दुख

चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मौत को लेकर लोगों में नाराजगी है। इस बीच पंजाब के CM भगवंत मान आज मानसा के गांव मूसा जाएंगे। वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मां-बाप से मिलकर दुख जताएंगे। इसके लिए सुबह का वक्त तय किया गया है। बता दें, मूसेवाला की रविवार शाम को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मान सरकार ने एक दिन पहले ही मूसेवाला की सुरक्षा घटाई थी। हालांकि जिस वक्त हत्या हुई, मूसेवाला के साथ उनके दोनों गनमैन नहीं थे।

CM Bhagwant Mann will go to Sidhu Musewala’s house amidst people’s displeasure