You are currently viewing जालंधर में CM चन्नी के खिलाफ सड़कों पर उतरा BJP युवा मोर्चा, PM की सुरक्षा में चूक के विरोध में निकाला मशाल मार्च

जालंधर में CM चन्नी के खिलाफ सड़कों पर उतरा BJP युवा मोर्चा, PM की सुरक्षा में चूक के विरोध में निकाला मशाल मार्च

-युवा नेता बोले- चुनाव में हरा न पाने वाली कांग्रस अब PM मोदी को रास्ते से हटाने का रच रही षड्यंत्र

जालंधर (अमन बग्गा): भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवा मोर्चा प्रधान श्री बलजीत सिंह प्रिंस जी की अगुवाई और भाजपा जिला प्रधान श्री सुशील शर्मा जी के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सुरक्षा के साथ किये गये खिलवाड़ के विरोध में मिशाल यात्रा का आयोजन स्थानीय कंपनी चौक में किया गया। इसमें विशेष रूप से भाजपा युवा मोर्चा पंजाब महामंत्री श्री नरेन्द्र पाल सिंह ढिल्लों औऱ प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री अशोक सरीन हिक्की और कला संस्कृति इंचार्ज सनी शर्मा पहुंचे।

इस अवसर पर बलजीत प्रिंस व अशोक सरीन व किशन लाल शर्मा ने कड़े शब्दों में कहा कि पंजाब सरकार देश के प्रधानमंत्री को सुरक्षा नही दे सकती वो आमजन लोगों को क्या सुरक्षा देगी।उन्होंने कहा कि पंजाब में अराजकता का माहौल कांग्रेस सरकार में और ज्यादा बढ़ रहा है।। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नाकामी ही है जो आज हर पंजाबवासी इस घटना के बाद पंजाब के भविष्य के प्रति चिंतित हो गया है।

इस अवसर पर ज़िला युवा मोर्चा महामंत्री पंकज जुल्का ने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगा ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार तय है उसी के डर से वो पंजाब का माहौल खराब करना चाहते है।

इस अवसर पर राजीव ढींगरा,हितेश स्याल,रोक्सि उप्पल,किशन लाल शर्मा,रोबिन सांपला,सुधीर ठकराल,मनीष मनी,अभी सिक्का,नितिन महेंद्रू,हनी अग्रवाल,मयंक व्यास,गगनदीप,वरुण दुबे,गौरव राय,हरीश हैप्पी,दिनेश वर्मा,सूरज मिश्रा, सनी दुआ,सनी भगत ,गुरविंदर लक्की,जगराज,मोहित हांडा,शैली,अमरजीत गोल्डी, शिवदर्शन,कार्तिक गिल इत्यादि उपस्थित थे।

BJP Yuva Morcha took to the streets against CM Channi in Jalandhar