You are currently viewing जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता, 9 करोड़ की ड्रग बरामद; अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी कार्टेल के 9 सदस्य 22 किलो अफीम समेत काबू

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता, 9 करोड़ की ड्रग बरामद; अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी कार्टेल के 9 सदस्य 22 किलो अफीम समेत काबू

जालंधर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी कार्टेल के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया और 22 किलोग्राम अफीम जब्त की। झारखंड में 12 किलो अफीम के साथ अफीम कृषक और खरीद संग्राहक को गिरफ्तार किया।

DGP गौरव यादव ने विदेशों में नशा सप्लाई करने वाले इस नेटवर्क के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पहले 3 आरोपियों को 12 किलो अफीम के साथ झारखंड से गिरफ्तार किया था।

जिनसे पूछताछ के बाद अब 9 और नशा तस्करों को गिरफ्तारी हुई है। इनमें कुछ आरोपी झारखंड और कुछ पंजाब के रहने वाले हैं। अब तक सभी आरोपियों से कुल 22 किलो अफीम बरामद हो चुकी है।

DGP ने बताया कि जालंधर पुलिस ने जांच के बाद करीब 30 बैंक खाते सीज किए थे, उन खातों में करीब 9 करोड़ रुपए की ड्रग मनी पड़ी है। सभी खातों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। कितना पैसा कहां और कैसे ट्रांसफर किया, ये जांच में पता लग पाएगा। जिसके बाद केस से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

खुशखबरी: IELTS में 5 Bands के साथ Canada जाने का सुनहरा सुअवसर जल्दी करें इन नंबरों पर Call: 01815044888, 01725219200