You are currently viewing भगवंत मान का बड़ा सियासी दांव? SC Commission चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी को  बनाया हलका इंचार्ज, पूर्व CM चन्नी के खिलाफ चुनाव लड़ाने का प्लान? AAP के फैसले ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

भगवंत मान का बड़ा सियासी दांव? SC Commission चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी को बनाया हलका इंचार्ज, पूर्व CM चन्नी के खिलाफ चुनाव लड़ाने का प्लान? AAP के फैसले ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

चंडीगढ़: पंजाब की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने चमकौर साहिब विधानसभा हलके में एक अहम संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी को हलका इंचार्ज नियुक्त किया है।

AAP के इस फैसले को केवल संगठनात्मक नियुक्ति के तौर पर नहीं, बल्कि चमकौर साहिब में पार्टी की राजनीतिक रणनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है। गढ़ी को अब हलके में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल, संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालनी होगी।

चन्नी के खिलाफ सियासी तैयारी?

चमकौर साहिब की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का खासा प्रभाव रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में चन्नी कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर इसी सीट से मैदान में उतरे थे, हालांकि उन्हें AAP के डॉ. चरणजीत सिंह ने 7,942 वोटों के अंतर से हराया था।

ऐसे में AAP द्वारा एक प्रमुख दलित नेता को चमकौर साहिब की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या पार्टी 2027 के चुनाव के लिए यहां अभी से अपनी जमीन तैयार कर रही है?

क्या जसबीर सिंह गढ़ी को भविष्य में चन्नी के खिलाफ AAP का चेहरा बनाया जा सकता है?

फिलहाल पार्टी की ओर से उन्हें 2027 का उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है और यह भी अभी फाइनल नहीं हैं कि चन्नी चमकौर साहिब से ही चुनाव लड़ेंगे या नहीं। इसलिए इसे अभी संभावित रणनीति या राजनीतिक संकेत के तौर पर ही देखा जा रहा है।

SC वोट बैंक पर भी नजर?

चमकौर साहिब SC आरक्षित विधानसभा सीट है। ऐसे में पंजाब SC Commission के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी को यहां की जिम्मेदारी देना सामाजिक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

AAP के इस फैसले से साफ संकेत मिल रहा है कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव से काफी पहले ही जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। अब देखना होगा कि गढ़ी की नियुक्ति केवल संगठन मजबूत करने तक सीमित रहती है या आने वाले समय में यह 2027 की चुनावी रणनीति का बड़ा हिस्सा बनती है।

Bhagwant Mann’s major political move? SC Commission Chairman Jasbir Singh Garhi appointed constituency in-charge