You are currently viewing लोगों को झांसा देकर अब तक 6 शादियां रचा चुका है असलम खान, 7वीं की फिराक में था; पुलिस ने दबोचा

लोगों को झांसा देकर अब तक 6 शादियां रचा चुका है असलम खान, 7वीं की फिराक में था; पुलिस ने दबोचा

बोकारो: झारखंड में बोकारो पुलिस ने धर्म बदलकर और खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी बता कर लड़कियों का यौन शौषण करने व झूठ बोलकर नाबालिग से शादी रचाने वाले 50 वर्षीय असलम खान रांची से गिरफ्तार कर लिया है। वह धनबाद के भूली का रहने वाला है। इसने लोगों को झांसा देकर अब तक कुल 6 शादियां कर ली है। साथ लोगों से पैसे की भी ठगी करता था। इसके ऊपर कई थानों में केस दर्ज हैं और पहले भी जेल जा चुका है।

छह शादी करने के बाद जब असलम सातवीं शादी करने गया था तो उसकी पोल खुल गई कि वह हिंदू नहीं है। उसका असल नाम असलम खान है। वह अपना नाम संजय बताता था। शादी छोड़ उसे भागना पड़ा। बात यह दिसंबर महीने की है। तब से असलम फरार था। पुलिस उसके पीछे लगी थी। आखिरकार वो गिरफ्त में आ ही गया। रांची से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पीड़िता ने असलम के विरुद्ध पुलिस अफसर बनकर डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने और धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि असलम अभी तक कुल 6 शादी कर चुका है। पैसे का लालच देकर वह हिंदू आदिवासी और मुस्लिम लड़कियों से शादी करता था। लड़की के घर वालों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए वह खुद को पुलिस पदाधिकारी बताता था। उन्होंने बताया कि इसके विरुद्ध चास, धनबाद, तोपचाची व रांची के कई थानों में कई मामले दर्ज हैं। साल 2021 में असलम एक मामले में चास जेल में बंद था।

Aslam Khan has so far created 6 marriages by deceiving people was looking for the 7th one; police caught