You are currently viewing दुल्हन का घूंघट उठाते ही दूल्हे के उड़े होश, बहू का चेहरा देख ससुरालवाले पहुंचे थाने

दुल्हन का घूंघट उठाते ही दूल्हे के उड़े होश, बहू का चेहरा देख ससुरालवाले पहुंचे थाने

भिंड: देश में आए दिन कहीं ना कहीं से लुटेरी दुल्हन की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला मध्यप्रदेश के भिंड में शहर में सामने आया है। जहां शादी के मंडप में दुल्हन बदल दी गई। यानी सगाई के वक्त जिस लड़की को दिखाया गया था, वह दुल्हन नहीं थी। बल्कि उसकी जगह किसी दूसरे से शादी करा दी गई। ऐसा करने के पीछे शादी में दिए गए गहने और नकदी के लूटने की प्लानिंग थी। पुलिस ने दूल्हे के घरवालों की शिकायत पर दुल्हन के पिता और उसकी बेटी समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

दूल्हे के पिता भगवती ने पुलिस को बताया कि सगाई किसी और लड़की से हुई थी, लेकिन लड़की वालों ने शादी किसी दूसरी लड़की से करा दी। दरअसल, 23 दिसंबर को अटेर के रहने वाले भगवती तिवारी के बेटे रुपेन्द्र तिवारी की सगाई गोहद के परमाल की बेटी भावना के साथ तय हुई थी। जिसकी शादी की तारीख 16 जनवरी को हुई। दूल्हे के घरवालों का कहना है कि 16 जनवरी को धूमधाम से शादी भी हो गई और वो बहू को विदा कराके अपने घर ले आए। लेकिन जब हमने घर आकर उसका चेहरा देखा तो वह वो लड़की नहीं थी जिसको देखकर हमने बेटे की सगाई की थी।

भगवती तिवारी ने कहा कि हमने भावना नाम की लड़की को अपनी बहू बनाया था। लेकिन जो हमारे घर विदा होकर आई है वह तो गंगा नाम की कोई दूसरी लड़की है। दूल्हे के घरवालों ने दुल्हन बनी लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि लड़की के पिता परमाल ने उसे शादी के बाद दूल्हे के घर से गहने और नगदी समेटकर ले आने के लिए कहा था। इसके बदले उन्होंने मुझको इसके बदले पैसे का लालच दिया था।

गोहद के थाना प्रभारी संजय इक्का ने बताया कि जिस लड़की को दुल्हन बनाकार भेजा था वो कोलकाता की रहने वाली है। कुछ दिन पहले उसका बॉयफ्रेंड उसको भिंड में बेचकर गया था। लेकिन वो आरोपी परमाल के संर्पक में आ गई थी।