मुंबईः दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब एक और अभिनेता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उनका शव फंदे से लटका मिला है। महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित अपने घर पर जाने माने 32 वर्षीय अभिनेता आशुतोष भाकरे ने आत्महत्या की है। अभी तक उनके आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चला है। आशुतोष भाकरे मराठी अभिनेत्री मयूरी देशमुख के पति थे। इस घटना के बाद आशुतोष का परिवार सदमे में है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशुतोष भाकरे पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन झेल रहे थे। वहीं, कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल साइट फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियों में उन्होंने कहा था कि कोई इंसान आत्महत्या क्यों करता है।
आशुतोष ने 2016 में अभिनेत्री मयूरी देशमुख से शादी की थी। फिलहाल लॉकडाउन के कारण दोनों नांदेड़ स्थित अपने घर पर रह रहे थे। आशुतोष और मयूरी के करीबी लोगों ने कहा है कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं था। इसके बावजूद, आशुतोष ने आत्महत्या क्यों की इसके पीछे रहस्य बना हुआ है।
आशुतोष के निधन से उनके साथी कलाकार सदमें में हैं। उनके प्रशंसकों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि आशुतोष अब उनके बीच नहीं हैं. वहीं, उनके निधन के बाद मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आशुतोष अपने पीछे पत्नी मयूरी देशमुख, माता-पिता और एक भाई को छोड़ गए हैं।
? मैं चीनी भी खा लेता हूँ, कुछ भी खाता पीता रहता हूँ लेकिन अब मेरी शुगर कभी 127 से ऊपर नही गई
100% आयुर्वेदिक “☕i-Coffee” पीने से शुगर हुई कंट्रोल, 427 शुगर हो गई 127 – देखें Video