You are currently viewing रात के अंधेरे में पंजाब के आसमान में अचानक चमकी रहस्यमयी रोशनी, उल्का पिंड या कुछ और? देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

रात के अंधेरे में पंजाब के आसमान में अचानक चमकी रहस्यमयी रोशनी, उल्का पिंड या कुछ और? देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

जालंधर: पंजाब के कई जिलों में गुरुवार की रात कुछ ऐसा हुआ जिसने लोगों को पूरी तरह से हैरान कर दिया। आसमान में अचानक एक बेहद तेज और रहस्यमयी रोशनी चमक उठी। यह नजारा इतना अद्भुत था कि इसे देखते ही लोग सहम गए और इसे उल्का पिंड बताने लगे। देखते ही देखते इस घटना के कई खौफनाक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गए और हर कोई इस रहस्य को जानने के लिए बेताब हो गया।

बिजली थी या आतिशबाजी? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई पूरी सच्चाई

इस चमत्कारी घटना को लेकर तरनतारन में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आसमान में कुछ पल के लिए जो तेज चमक दिखाई दी, वह किसी सामान्य आकाशीय बिजली जैसी बिल्कुल नहीं थी और न ही यह किसी तरह की आतिशबाजी थी। अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट सहित कई अन्य जिलों में भी लोगों ने इस नजारे को अपनी आंखों से देखा। फिलहाल लोग इस तेज रोशनी को उल्का पिंड गिरने या किसी दुर्लभ खगोलीय घटना से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक इस रहस्यमयी रोशनी की कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।

A mysterious light suddenly flashed across the Punjab sky in the dead of night