
लुधियाना: लुधियाना के लाडोवाल में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। बीती रात एक तूड़ी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली फुटपाथ से जा टकराई, जिसके कारण इस पर सवार चार लोगों में से दो की मौत हो गई। अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ट्रैक्टर ट्राली अमृतसर से लुधियाना की तरफ जा रही थी। ओवरलोड होने के कारण ट्राली अनियंत्रित हो गई और फुटपाथ से टकरा गई। हादसे में दबे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। थानेदार विक्रम सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
View this post on Instagram

Tragic accident in Punjab: Overloaded tractor trolley filled with straw overturned




