
लुधियाना: लुधियाना के सिविल अस्पताल में एक दर्दनाक घटना में डॉक्टर रवि घई को गोली लग गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात डॉक्टर घई अपनी कमर में रखी पिस्तौल को निकाल रहे थे, तभी अचानक पिस्तौल गिर गई और गोली चल गई। गोली डॉक्टर घई को लग गई।
घायल डॉक्टर को तुरंत डी.एम.सी. अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, डॉक्टर घई की हालत अब स्थिर है।
यह घटना अस्पताल में हड़कंप मचा देने वाली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
View this post on Instagram

The doctor had to pay a heavy price for keeping the pistol, a big incident happened in the civil hospital




