You are currently viewing जालंधर में राम रहीम के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

जालंधर में राम रहीम के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

जालंधर: डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब के अध्यक्ष जस्सी तलहन की शिकायत पर दर्ज किया है। राम रहीम पर आरोप है कि उसने पैरोल के दौरान श्री गुरु रविदास जी और भगत कबीर के बारे में गलत जानकारी दी थी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जालंधर देहात पुलिस के एसपी सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि यह मामला जस्सी तलहन की शिकायत पर थाना पतारा में दर्ज किया गया है। यह मामला धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धारा 295 ए के तहत दर्ज किया गया है। जालंधर पुलिस द्वारा इस मामले की आगे जांच की जा रही है।

Case filed against Ram Rahim in Jalandhar know what is the whole matter