Google सर्च इंजन पर 2018 में सबसे अधिक सर्च किया गया
( PLN) किसी भी तरह की जानकारी के लिए आम तौर पर हम इंटरनेट पर गूगल सर्च करते हैं। स्मार्टफोन और थोड़ी बहुत तकनीकी जानकारी होना काफी है…गूगल पर जो चाहे उसे ढूंढ सकते हैं… गूगल के फीचर्स भी यूजर फ्रैंडली होते हैं। यही वजह है कि भारत ही नहीं पूरे विश्व में सर्वाधिक नेटिजन गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं।
गूगल ने हाल ही में अपनी सर्च इंजन से संबंधित एक वीडियो रिलीज किया है। उस वीडियो को गूगल के सीईओ सुंदर पिच्चाई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। उस वीडियो को देखेंगे तो 2018 में यूजरों ने गूगल पर सबसे ज्यादा किसे सर्च किया है… उसीपर गूगल ने यह वीडियो रिलीज किया है। ‘ईयर इन सर्च’ के नाम से उसने यह वीडियो को रिलीज किया है। क्या आप जानना चाहेंगे कि यूजरों ने गूगल पर किस शब्द के लिए सर्च किया है? ‘गु़ड’.. हां यही शब्द को यूजरों ने सबसे अधिक सर्च किया है।
गूगल यूजरों ने सबसे अधिक गुड थिंग्स इन दि वर्ल्ड, हौ टू बी ए गुड सिटिजन, गुड सिंगर, ए गुड किस्सर, वॉट मेक्स ए गु़ड फ्रैंड, ए गुड रोल मॉडल… इस तरह यूजरों ने गुड शब्द का सर्च किया है। यूजरों ने किस के बारे में सर्च किया है…इसी को लेकर गूगल ने बेस्ट क्लिपिंग्स का एक वीडियो तैयार किया है।