You are currently viewing जालंधर के इस रिहायशी एरिया में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने रेड कर कई लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े

जालंधर के इस रिहायशी एरिया में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने रेड कर कई लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े

जालंधर (PLN-Punjab Live News) जालंधर पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के रिहायशी एरिया बाबा बंदा सिंह बहादुर नगर में खुले एक गेस्ट हाउस में रेड की। पुलिस की रेड से गेस्ट हाउस में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने रेड के दौरान कुछ लड़के लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को राउंडअप कर लिया है।

जानकारी के अनुसार टैगोर हॉस्पिटल के पीछे स्थित रिहायशी इलाके बाबा बंदा सिंह बहादुर नगर के लोगों ने इलाके में देह व्यापार का धंधा चलाने का आरोप लगाते हुए रोष प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया और गेस्ट हाउस में रेड की तो कई लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।

Prostitution business was going on ​​Jalandhar police raided and caught many couples in objectionable condition