You are currently viewing अपने बर्थडे पर सलमान खान ने फैंस को दिया खास तोहफा, शेयर किया वीडियो

अपने बर्थडे पर सलमान खान ने फैंस को दिया खास तोहफा, शेयर किया वीडियो

नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का आज बर्थडे है और वो 54 साल के हो गए हैं। हर साल की तरह इस साल भी सलमान ने अपने परिवार और बॉलीवुड के दोस्तों के साथ अपना सेलिब्रेट किया। सलमान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर के बाहर लाखों फैंस की काफी भीड़ दिखाई दी। फैंस सलमान की एक झलक पाने के लिए काफी बेसब्र दिखाई दिए। सलमान अपने फैंस की बेताबी को समझते हुए घर बाहर से और उन्हें थैंक्स कहा।

View this post on Instagram

A big thank u to all my fans …

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

बता दें कि सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर फैन्स का भारी हुजूम था। इसी बीच सलमान ब्लैक टी-शर्ट में सामने आए और हाथ हिलाते हुए अपने फैंस को धन्यवाद कहा। सोशल मीडिया पर सलमान की यह वीडियो खूब देखी जा रही। इस वीडियो को सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा बिग थैंक्यू टू ऑल माई फैंस।

वहीं जन्मदिन के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता ने उन्हें बेहद खास तोहफा दिया है। जिसको जानकर भाईजान के फैंस भी खुश हो जाएंगे। जन्मदिन के मौके पर सलमान खान दोबारा मामा बन गए हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता ने आज बेटी को जन्म दिया है। उन्हें सुबह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अर्पिता के पति आयुष शर्मा और उनके परिवार वालों ने आधिकारिक बयान देते हुए बताया है कि अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने कहा, ‘ढेर सारी खुशी के साथ, अर्पिता ने एक बेटी को जन्म दिया है। इस खुशी के मौके पर, हम अपने परिवार, दोस्तों और अपने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद करते हैं। प्रशंसकों को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए एक विनम्र धन्यवाद करते हैं। यह सफर आप सभी के बिना पूरा नहीं हो सकता था।’