बटाला (अमन बग्गा): आज राम नवमी के पावन अवसर पर अपने ईष्ट श्री राम को याद करते हुए प्रधान परीक्षित चड्डा की अध्यक्षता में युवा क्षत्रिय संघ बटाला द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। ये शोभा यात्रा पुरानी अनाज मंडी से शुरू हुई और गांधी चौक, हंसली पुल, नेहरू गेट, ऊँचा टिब्बा,गुरुद्वारा कंध साहिब से होते हुए खजुरी गेट कौशल्या हस्पताल में समाप्त हुई।
इस शोभा यात्रा की शुरुआत हिन्दू धर्म के महान ग्रंथ श्री महा रामायण जी की आरती से हुई। सभी राम भक्त भगवी पगड़ी सजाए हुए राम नाम के जयकारे लगा रहे थे। पूरे शहर में बस जय श्री राम , घर घर भगवा छाएगा राम राज फिर आएगा, राम बोल हरि बोल,हर हर महादेव सुनाई दे रहा था।
सभी के मुँह मैं यही बात थी कि ऐसी शोभायात्रा कभी नहीं देखी गई। इस यात्रा में युवा क्षत्रिय संघ बटाला की पूरी टीम ओर बहुत सारे हिन्दू संगठन ओर राम भगत अथवा हिन्दू भी शामिल थे।