You are currently viewing HMV में वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे का आयोजन, 100 से अधिक छात्राओं ने लिया हिस्सा

HMV में वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे का आयोजन, 100 से अधिक छात्राओं ने लिया हिस्सा

जालंधर (अमन बग्गा): हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला के मार्गदशन में फ्रायडियन साइकोलॉजिकल सोसाइटी की ओर से वल्र्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे के मौके पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में दो सत्र थे। पोस्टग्रेजुएट साइकोलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। एमजीएन पब्लिक स्कूल जालंधर की हेडमिस्ट्रेस और साइकोलॉजी विभागाध्यक्षा श्रीमती संगीता भाटिया ने स्पीक अप फॉर लाइफ- प्रिवेंट सुसाइड पर एक सेशन किया, जिसमें केस स्टडी, व्यक्तिगत जि़म्मेदारियों, बचाव के उपायों और सुसाइड प्रिवेंशन के कल्चर को बढ़ावा देने के महत्व पर ज़ोर दिया गया।

दूसरा वर्चुअल सेशन, डॉ. अमनदीप सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ़ लिबरल आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज, प्रोजेक्ट डायरेक्टर (ढ्ढष्टस्स्क्र प्रोजेक्ट) और सुसाइड प्रिवेंशन रिसर्चर, मणिपाल एकेडमी ऑफ़ हायर एजुकेशन (रू्र॥श्व), बेंगलुरु कैंपस, कर्नाटक के नेतृत्व में बियॉन्ड द पेन- अंडरस्टैंडिंग सेल्फ-इंजरी एंड प्रिवेंटिंग सुसाइड टॉपिक पर था। उन्होंने स्टूडेंट्स को मिथकों, चेतावनी के संकेतों, सुसाइडल बिहेवियर के स्टेज, मेंटल स्ट्रेस, सेफ्टी प्रोटोकॉल, कोपिंग स्ट्रेटेजी और बचाव के उपायों के बारे में बताया। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने इस पहल की तारीफ की और स्टूडेंट्स में मेंटल अवेयरनेस और समय पर सहायता के महत्व पर ज़ोर दिया। इस वर्कशॉप में 100 से ज़्यादा छात्राओं ने हिस्सा लिया। डॉ. आशमीन कौर ने सभी का धन्यवाद किया। डिपार्टमेंट के फैकल्टी मेंबर कुमारी प्रिया, कुमारी नंदिता शर्मा, कुमारी इशमनप्रीत कौर और मिसेज गुरप्रीत भी मौजूद थीं। मंच संचालन सहजप्रीत कौर द्वारा किया गया।

World Suicide Prevention Day observed at HMV; over 100 female students participated