जालंधर( अमन बग्गा ) 22 अगस्त 2026: कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने और समय रहते बीमारी की पहचान के उद्देश्य से जालंधर के सुप्रसिद्ध ज्योति पब्लिक स्कूल अमन नगर नजदीक दोआबा चौक में कैंसर जांच एवं जागरूकता कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में लोगों की पूरी तरह से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
यह कैंप SBI Cards and Payment Services Limited की CSR पहल के तहत World Cancer Care के सहयोग से आयोजित होगा। कैंप का आयोजन शनिवार, 22 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
इस दौरान लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। कैंप में कैंसर स्क्रीनिंग, शुगर एवं बी.पी. चेकअप, थायरॉइड जांच, महिलाओं के लिए स्तन एवं गर्भाशय संबंधी जांच, आंखों की जांच, हड्डियों की जांच तथा मुंह एवं गले की जांच सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
ज्योति पब्लिक स्कूल की चेयरमैन मैडम मधु उप्पल और World Cancer Care की ओर से लोगों से अपील की गई है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाएं और किसी भी संदिग्ध लक्षण को नजरअंदाज न करें।
इस अवसर पर ज्योति पब्लिक हाई स्कूल जालंधर की प्रिंसिपल मैडम मधु लूथरा उप्पल ,World Cancer Care के ग्लोबल एंबेसडर डॉ. कुलवंत सिंह धालीवाल, पंजाब चैप्टर के डायरेक्टर डॉ. जगजीत सिंह धूरी, मालवा चैप्टर के डायरेक्टर एस. देविंदरपाल सिंह रिम्पी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने जालंधरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस कैंप का लाभ उठाने और कैंसर के प्रति जागरूक बनने की अपील की है।
कैंप संबंधी जानकारी के लिए संपर्क:
7707940024 9888711781, 9888711757 सहयोगी: अपना पंजाब फाउंडेशन






